देशभर में UPI सर्विस 3 घंटे डाउन रही

 देशभर में UPI सर्विस 3 घंटे डाउन रही: यूजर्स को पेमेंट करने में हुई दिक्कत, 20 दिन में तीसरी बार आई परेशानी
देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस करीब तीन घंटे डाउन रही। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से 1:00 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब 3:00 बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हुई।


वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियल टाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्या फेस कर रहे करीब 81% लोगों को पेमेंट करने में समस्याआई। 17% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2% को खरीदारी करने में दिक्कतें हुईं।


NPCI बोला- ठीक करने के लिए काम कर रहे


नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया, 'अभी रुक-रुक कर टेक्निकल इश्यू का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते UPI ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।'

                                                                                                                सबसे ज्यादा समस्या 1:00 बजे रिपोर्ट की गई


समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर 2:30 बजे से समस्या में सुधार आना शुरू हुआ।

सबसे ज्यादा समस्या 1:00 बजे रिपोर्ट की गई


समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर 2:30 बजे से समस्या में सुधार आना शुरू हुआ।


सुबह 11.30 से दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा परेशानी

20 दिन में तीन बार डाउन हुई UPI सर्विस


• 26 मार्च - UPI सर्विस करीब ढाई घंटे डाउन रही थी। तब लोगों को गूगल पे, PhonePe और पेटीएम जैसे एप से अमाउंट ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं। इस दौरान 10 से ज्यादा बैंकों के UPI और नेट बैंकिंग सर्विसेस पर भी असर पड़ा। यूजर्स एप और नेट बैंकिंग में लॉगिन एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे।


• 2 अप्रैल- वित्त वर्ष 2025 के क्लोजिंग के चलते इस दिन देश के कई बैंकों की UPI और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज में समस्या आई थी। इस दौरान करीब 5000 यूजर्स ने केवल SBI की सर्विस डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज की थी।


UPI को NCPI ऑपरेट करता है


भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।


UPI कैसे काम करता है


UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ता है। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक कानाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।


अगर आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदारी भी आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।


आउटेज से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें


फेसबुक और इंस्टाग्राम 3 घंटे डाउन रहाः यूजर्स को लॉग-इन और कमेंट पोस्ट करने में परेशानी आई, 6 दिन पहले भी डाउन हुआ था!

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टाटा कर्व और कर्व-EV के डार्क एडिशन लॉन्च

टूथपेस्ट जैसी बैटरी बनाई ले सकेगी कोई भी आकार

इस कार के दो वैरिएंट ने समेटा-बिस्तर ! नए ऑर्डर नहीं लेगी कंपनी,